Bhopal News: छात्रा के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से हाथ पकड़कर रिश्तेदार ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ अभद्रता हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई है। छात्रा घटना के वक्त मंदिर से वापस घर लौट रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीछा करके लंबे समय से कर रहा था परेशान

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह अवधपुरी थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 7 जुलाई की रात आठ बजे मंदिर से घर लौट रही थी। तभी आरोपी रिश्तेदार उसे मिला। उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर उसके साथ अभद्रता कर दी। उसने पुलिस को बताया कि वह उसका लंबे समय से पीछा कर रहा था। वह रिश्तेदार लगता था इसलिए सामाजिक बदनामी के चलते वह उसकी हरकतों को नजर अंदाज कर रही थी। लेकिन, जब वह अभद्रता पर उतर आया तो परिजनों से शिकायत के बाद उन्हें लेकर वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेंद्र भैसारे (HC Jitendra Bhaisare) कर रहे हैं। पुलिस ने 209/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बाइक में लगा रहा था धक्का, सामने मरा भाई
Don`t copy text!