Bhopal News: सागर से भोपाल आया था परिवार, एम्स अस्पताल में चल रहा था इलाज, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

भोपाल। मासूम बच्ची की भोपाल एम्स अस्पताल में मौत हो गई। वह छत से गिरकर जख्मी हुई थी। घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह बता रही है पुलिस
बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार मूलत: सागर (Sagar) जिले के राहतगढ़ में रहता है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma) कर रहे हैं। जख्मी वैदिका (Vaidika) पुत्री वकील उम्र 8 साल थी। वह तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती थी। परिवार फिलहाल बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी (Alkapuri) में रह रहा था। यहां भेल से सेवानिवृत्त अफसर अग्रवाल के मकान में परिवार रहता था। वैदिका के पिता प्लम्बर का काम करते थे। जबकि मां आया का काम करती है। घटना 26 जून के शाम को हुई थी। बच्ची छत पर खेल रही थी। उसी दौरान वह गिर गयी। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिसे एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 27 जून दोपहर लगभग बारह बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को एम्स अस्पताल के डॉक्टर खान ने इस बात की सूचना दी थी। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 38/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।