Bhopal News: एक किलोमीटर तक सुनाई दी थी विस्फोट की आवाज, पुलिस कर रही मामले की जांच, रोते और दहशत में भागते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

भोपाल। मारुति वैन में भीषण आग लग गई। उसे देखकर एक व्यक्ति भी रो रहा था। तभी उसमें जोरदार धमाका हो गया। जिसकी गूंज करीब एक किलोमीटर तक लोगों ने सुनी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
पुलिस की तरफ से यह दी गई है जानकारी
मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड कोई हरकत करती उससे पहले घटना स्थल पर कुछ नहीं बचा था। इस पूरे घटना का एक छोटा वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हुआ। जिसमें मारुति वैन का मालिक अपनी धूं—धूं करती कार (Car) को जलता देखकर बिलख रहा था। इसी दौरान धमाका हुआ तो महिलाओं की भी आवाजें दहशत के साथ वीडियो में सुनाई देने लगी। आग लगने की वजह वैन में लगा गैस सिलेंडर बताया जा रहा है। यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। घटना फातिमा बी की मस्जिद के नजदीक हुई है। विस्फोट की वजह से कार के टुकड़े आसपस मकानों पर भी जाकर लगे है। हालांकि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कार से धुआं काफी पहले से उठ रहा था। लोगों को लगा कि आसपास कचरे में आग है। लेकिन जब अचानक आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी, तब पूरा माजरा लोग समझ सके। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।