Bhopal News: पत्नी को शरारत सूझी तो पति हैवान हुआ

Share

Bhopal News: मोबाइल और चाबी छुपाने पर हाथ मरोड़कर बुरी तरह से पीटा, अच्छी नहीं बोलकर महिला को दुत्कारा, सास बचाने आई तो लोहे का तवा मार दिया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के बीच घर में नोकझोक होती है। लेकिन, वह हिंसक हो जाए ऐसा संभव नहीं हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की कुछ साल पहले ही शादी हुई है। विवाहिता ने पति से कुछ पैसे मांगे थे। जिसको वह नहीं दे रहा था। इसी बीच उसने चाबी और माबाईल छुपा दिया था।

यह बोलकर आरोपी पति पीटता रहा

गौतम नगर (Gautam Nagar) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। उसकी कुछ साल पहले ही आरोपी पति से शादी हुई है। परिवार यहां शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहता है। घटना 12 जुलाई की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। उसने बताया कि वह पति से घर खर्च के लिए पिछले तीन दिनों से पैसा मांग रही थी। इस कारण उसने पति के मोबाइल और चाबी छुपा दी। वह काफी देर तक उसे तलाशता रहा। उसने जब बताया कि वह दोनों चीज उसने छुपा दी है तो वह आगबबूला हो गया। उसने गाली—गलौज करते हुए उससे अभद्रता की। इतना ही नहीं उसका हाथ मरोड़कर उसको पीटना शुरु कर दिया। उसका कहना था कि वह उसको पसंद नहीं आती है। वह उसको अपने साथ भी नहीं रखना चाहता है। इसी मारपीट के दौरान उसकी मां बीच—बचाव करने आ गई। सास ने बोला तो आरोपी ने रोटी बनाने के काम आने वाला लोहे का तवा उसे मार दिया।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: महिला मित्र के घर रात रुकना पड़ा महंगा
Don`t copy text!