Bhopal News: समिति के अध्यक्ष ने पुलिस थाने में दर्ज कराया मुकदमा, तनाव को देखते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया

भोपाल। जैन मंदिर पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने गाली—गलौज करके धमकाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
तनाव को देखते हुए एक्शन में आई पुलिस
स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत सुनील जैन (Sunil Jain) पिता स्वर्गीय श्रीपाल जैन उम्र 46 साल ने दर्ज कराई है। वह स्टेशन बजरिया स्थित शंकराचार्य नगर (Shankracharya Nagar) में रहते हैं। वह जैन मंदिर (Jain Mandir) समिति के अध्यक्ष भी है। पुलिस ने बताया कि सुनील जैन साथियों के साथ 24 सितंबर की सुबह आठ बजे पूजा पाठ कर रहे थे। तभी मंदिर में लगे कांच टुटने की आवाज आई। वे उस आवाज की तरफ पहुंचे आरोपी गुलशन और उसका भाई पत्थर मार रहे थे। उनके साथ सुरेश जैन और रितेश जैन भी थे। पत्थर लगने से जैन मंदिर के कांच टूट गए हैं। सुनील जैन ने मंदिर पर पत्थर मारने से रोका तो आरोपी गाली—गलौज करते हुए धमकाने लगे। यह सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद वहां बल आया और आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सुनील जैन की शिकायत पर प्रकरण 218/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।