Bhopal GRP News: निगम कर्मचारी और उसके दो भाईयों को लहूलुहान किया 

Share

Bhopal GRP News: मोबाइल तोड़कर चकनाचूर किया, सोने की चेन छीनकर भागे आधा दर्जन से अधिक हमलावर

Bhopal GRP News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निगम कर्मचारी और उसके दो चचेरे भाईयों पर धारदार हथियारों से वार करके उन्हें लहुलूहान कर दिया। यह वारदात भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal GRP News) के पास हुई है। यह सभी एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी चकनाचूर कर दिया। जबकि एक चचेरे भाई की सोने की चेन छीन ली गई। हमलावरों की संख्या पांच से अधिक सामने आई है। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) के अनुसार विवेक नाहर (Vivek Nahar) कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहता है। वह भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में सफाई दरोगा है। वह अपने दो चचेरे भाईयों दीपक नाहर (Deepak Nahar) और राहुल नाहर (Rahul Nahar) के साथ शादी में शामिल होने आया था। शादी विजय धौलपुरिया (Vijay Dholpuria) की थी। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहता है। विवाद वैवाहिक स्थल पर वाहन पार्क करने को लेकर शुरु हुआ था। हमले की यह वारदात 23 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे हुई थी। विवेक नाहर ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में मंगल सोनकर (Mangal Sonkar) , अर्जुन सोनकर (Arjun Sonkar) , विक्की सोनकर (Vikky Sonkar) , सूरज सोनकर (Suraj Sonkar) , मिथुन सोनकर (Mithun Sonkar) , भैयू सोनकर और मनोज सोनकर (Manoj Sonkar) थे। सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए डंडों और छुरी से हमला किया। हमले में दीपक नाहर को होंठ और घुटने में चोटें आई है। विवेक नाहर को नाक—कान के अलावा पैर में चोट लगी है। राहुल नाहर को सिर पर चोट लगी है। वहीं ​विवाद के दौरान राहुल नाहर की सोने की चेन अर्जुन सोनकर छीनकर भाग गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Don`t copy text!