Bhopal News: बस ड्राइवर को छुरी मारकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल ने पुलिस को दी खबर, बयान दर्ज करने पहुंची तो वह निजी अस्पताल में जाकर हो गया था भर्ती, दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बस ड्राइवर को छुरी मारकर जख्मी कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को हमले की जानकारी हमीदिया अस्पताल से मिली थी। वहां जब पुलिस पहुंची तो ड्रायवर मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित प्रायवेट अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया था। वहां की जानकारी जुटाकर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

यह बोलकर आरोपियों ने किया हमला

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी सुशील बाधवा (Sushil Badhwa)  पिता राजेंद्र बाधवा उम्र 36 साल है। वह औबेदुल्लागंजा (Abdullaganj) में रहता है। सुधील बाधवा फीडर बस (Feeder Bus) में ड्रायवरी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि सुशील बाधवा के साथ छुरी से हमले की वारदात 8 अगस्त को हुई थी। वह भारत टॉकीज (Bharat talkies) के पास पातरा पुल के पास खड़ा था। तभी आरोपी विशाल और सादाब बच्चा आए। उससे कहने लगे कि वह आजकल वह बहुत ज्यादा रंगदारी दिखा रहा है। इसके बाद विशाल ने छुरी निकाली जिसको छीनकर सादाब बच्चा (Chadab Bachcha) ने उसको मार दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 104/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद की वजह फीडर बस में यात्री भरने के बदले में दिया जाने वाला रंगदारी टैक्स की रिकवरी से जुड़ा है। हालांकि पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है। हमले में जख्मी सुशील बाधवा को परिजनों ने मिसरोद स्थित सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (Sagar Multi Speciality Hospital) में भर्ती कराया है। मामले की जांच एएसआई गणपति सिंह (ASI Ganpati Singh) कर रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी से पहले युवती ने फांसी लगाई
Don`t copy text!