Bhopal News: कोरोना के समय हुई दोस्ती की आड़ में धोखा

Share

Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर एक साल से बना रहा था शारीरिक संबंध, अब रिश्तों से मुकरा तो युवती पहुंची थाने

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती इतनी गहरी हुई कि युवक ने युवती के साथ शादी करने का वादा कर लिया। हालांकि यह उसका प्रपंच था जो कुछ महीनों बाद उजागर हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवती ने अपने ब्यॉय फ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया है।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। इस मामले का आरोपी पवन सोलंकी (Pawan Solanki) है। उससे दोस्ती तब हुई थी जब कोरोना आपदा आई थी। तब आरोपी ने उसको मदद पहुंचाई थी। यह दोस्ती सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए हुई थी। फिर व्हाट्स एप ग्रुप में चैटिंग होने लगी। इसके बाद पवन सोलंकी उससे मिलने भी लगा। वह कई बार अपने घर भी लेकर आया। पीड़िता निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र स्थित करोद में रहती है। वह होममेकर का काम करती है। आरोपी का मकान पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित ख्वाजा कॉलोनी (Khwaja Colony) में हैं। वहां उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला फरवरी, 2023 से चल रहा था। अब वह शादी करने की बात से मुकर गया। जिस कारण वह थाने पहुंची। इस मामले की जांच एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने 657/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic Diversion News: स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति
Don`t copy text!