Bhopal News: खेत पर काम करते वक्त हुई घटना, पैदल चलकर घर पहुंची लेकिन अस्पताल में तोड़ दिया दम

भोपाल। खेत पर काम करते वक्त एक महिला को सांप ने काट लिया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। महिला चलकर खेत से घर पहुंची थी। लेकिन जब उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घास काटने गई थी खेत पर
खजूरी सड़क (Khajuri sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 07 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे हुई थी। रेखा वर्मा (Rekha Verma) पति सुरजन सिंह उम्र 45 साल को सांप ने डस लिया था। वह खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में रहती थी। जब घटना हुई तब वह खेत पर घास काट रही थी। वह खेत से चलते हुए घर भी पहुंची। इसके बाद परिजन उसे प्रायवेट अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने के लिए बोला गया। यहां डॉक्टर मुकाति ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बच्चे भी है। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 55/24 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल में भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।