Bhopal News: बहन की हत्या करने के बाद भाई ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: तीन महीने पहले मां की हुई मौत के बाद डिप्रेशन में चल रहा था, वयोवृद्ध पिता ने बेटी को किचन में तो बेटे को फंदे पर लटके पाया, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, तफ्तीश के दौरान मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बहन की गला घोंटकर हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। यह घटना भोपाल ( Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पड़ताल के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मां के निधन के बाद आत्महत्या करने वाला बेटा डिप्रेशन में चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि इस दोहरे मौत की जानकारी मिलने पर कॉलोनी में सनसनी फैल गई थी।

एक भाई रहता है अलग

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस वारदात की जानकारी शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात थाने को मिली थी। घटना बीमाकुंज (Beema Kunj) के पास क्वालिटी होम्स (Kwality Homes) में हुई थी। बेटी के शव को सबसे पहले महेश प्रसाद मालवीय (Mahesh Prasad Malviya) ने देखा था। वह किचन में मृत हालत में पड़ी हुई थी। उसके गले में दुपट्टा था और उससे घोंटने की आशंका जताई जा रही है। महेश प्रसाद मालवीय की उम्र लगभग 90 साल है। वयोवृद्ध होने के चलते वे ज्यादा मूवमेंट नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने नेहरु नगर में रहने वाले बेटे प्रफुल्ल जोशी (Prafful Joshi) को कॉल किया। इसके बाद वे पहली मंजिल पर दूसरे बेटे 50 वर्षीय पंकज मालवीय (Pankaj Malviya) के पास पहुंचे। वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर वे काफी घबरा गए और पुलिस तक यह मामला पहुंच गया। कोलार रोड पुलिस मर्ग 75—76/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जन्मजात विकलांग थी बहन

कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार पंकज मालवीय की मां की तीन महीने पहले बीमारी के चलते मौत हुई है। इसी मौत के बाद से वह परेशान चल रहा था। वह मां को बहुत प्यार करता था। पुलिस को जांच में एक पत्र मिला है जिसमें उसने लिखा है कि उसे मां बुला रही है। उसकी दो बहन है। एक बहन शीतल है जो कोलार रोड इलाके में ही रहती है। वह भी शादीशुदा है। दूसरी बहन सुनीता मालवीय (Sunita Malviya) थी। वह जन्म से विकलां​ग थी। वह उसकी देखरेख करता था। मां के निधन के बाद उसकी देखरेख की जिम्मेदारी उसके पास आई थी। इस कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। पंकज मालवीय गांधी भवन (Gandhi Bhawan) में दीवारों पर कलाकृति बनाने का काम करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhoal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाई बुला रहा बोलते हुए खाया जहर
Don`t copy text!