Bhopal News: शादी के नौ साल बाद भी करते थे प्रताड़ित, पुलिस ने पति, सास—ससुर को बनाया आरोपी

भोपाल। शादी के नौ साल बाद भी प्रताड़ित हो रही महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। उसको दहेज कम लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही थी। प्रकरण में आरोपी पति के अलावा सास—ससुर बनाए गए हैं।
मारता—पीटता था पति
महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की नवंबर, 2015 में शादी हुई थी। पीड़िता की उम्र 25 साल है। जब शादी हुई तब वह नाबालिग थी। पीड़िता का मायका गांधी नगर स्थित शिवाजी वार्ड में हैं। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की शादी उज्जैन में हुई थी। शादी के बाद से पति पीड़िता को परेशान करता था। आरोपियों में पति के अलावा सास—ससुर भी शामिल है। पीड़िता इतनी तंग आ गई थी कि उसे मायके में आकर शरण लेनी पड़ी। यहां से पुलिस थाने प्रकरण पहुंचा तो आरोपियों को भी कई बार बुलाया गया। जब वे अपनी हरकतों से नहीं सुधरे तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई भारत सिंह (ASI Bharat Singh) कर रहे हैै। पुलिस ने 90/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।