Bhopal Suicide News: किसान ने फांसी लगाई

Share

Bhopal Suicide News: दो व्यक्यिों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Bhopal Suicide News) कर ली। इधर, रेन बसेरा में एक व्यक्ति की लाश मिली है। दोनों घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की हैं। किसान की खुदकुशी मामले में पुलिस का दावा है कि वह बीमार था। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

तीन भाईयों में छोटा था

गुनगा थाना पुलिस ने बताया कि मनोज दांगी (Manoj Dangi) पिता लाला राम उम्र 35 साल की बुधवार सुबह खिड़की से लटकी लाश मिली हैं। परिजनों ने बताया मनोज दांगी मूलतः सेमरी कला का रहने वाला था। वह तीन भाई है। मनोज तीसरे नंबर का था। गांव में ही मनोज खेती किसानी करता था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो साल की बेटी हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी के कारनामे जिस पर दर्ज हुआ है गबन का मुकदमा, जानिए क्यों

लिवर था खराब

परिजनों ने बताया मनोज दांगी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। परिवार ने पुलिस को आधार अस्पताल (Adhar Hospital) के पर्चे भी दिखाए हैं। उसकी स्थिति खराब थी और डॉक्टर भी जवाब दे चुके थे। यह बात परिजन उससे छुपाते थे। इस बात का आभास उसे भी हो गया था। इसलिए वह गुमसुम रहने लगा था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव हमीदिया अस्पताल में रेन बसेरा में मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Cyber Crime: Fake Call Center का भंड़ाफोड़, बैंक अफसरों की भी थी मिलीभगत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!