Bhopal News: शादी के बाद रिसेप्शन वाले दिन प्रेमी के साथ भागी नहीं बल्कि लूटपाट करने के लिए अपने साथियों की मदद से मंडप में जाने से पहले हुई थी फरार

भोपाल। फरार हुई दुल्हन के मामले में नये तथ्य सामने आये है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। टीटी नगर में शादी के बाद रिसेप्शन में जाने से पहले फरार हुई दुल्हन के मामले में चौंका देने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस का दावा है कि वह प्रेमी के साथ नहीं भागी थी। बल्कि वह नकदी और जेवरात समेटकर फरार हुई थी। पुलिस ने अब इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात के अलावा कार भी जब्त कर ली है जिससे वह फरार हुई थी।
प्रेमी के इशारे पर बनाई योजना
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लुटेरी दुल्हन विदिशा (Vidisha) जिले के गंजबसौदा (Ganjbasoda) की रहने वाली है। वह वार्ड नंबर 16 मिर्जापुर गांव की रहने वाली है। उसकी पहचान रोशनी सोलंकी (Roshni Solanki) पिता पिता रमेश सोलंकी उम्र 22 साल के रुप में हुई है। उसने अपने प्रेमी रितिक मालवीय (Ritik Malviya) पिता स्वर्गीय खिलान सिंह मालवीय उम्र 23 साल के इशारे पर यह योजना बनाई थी। इस वारदात में दोनों का साथ अरबाज खान (Arbaz Khan) पिता शाकिर खान उम्र 26 साल ने दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अरबाज खान भी विदिशा जिले के गंजबसौदा का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से जेवरात, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त कार (Car) बरामद कर ली गई है। रोशनी सोलंकी उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब वह आशीष रजक (Ashish Rajak) को दूल्हा बनकर फेरे लेने से पहले मंडप से भाग गई थी। उसने बयान दिया था कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी तय की थी। यह बात दूल्हे आशीष रजक को भी बताई थी। इसके बावजूद दोनों की 18 फरवरी को शादी तय कर दी गई थी।शादी के बाद भोपाल में आशीष रजक के घरवालों ने टीटी नगर स्थित अंकुर स्कूल (Ankur School) के पास गढ़वाली समाज के मंदिर में रिशेप्सन रखा था। उसी दौरान रात में रोशनी सोलंकी पहने हुए जेवरात और दुल्हन के कपड़ों के साथ गायब हो गई थी। वह अपने साथ कुछ उपहार में मिले नगदी रखे लिफाफे भी ले गई थी। दुल्हन के गायब होते ही हड़कंप मच गया था। इस मामले में आशीष के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उसे प्रेमी रितिक और उसके साथी अरबाज के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों उस वक्त धराए जब वे आशीष रजक से समझौता करने आ रहे थे। भोपाल से भागने के बाद रोशनी और रितिक राहतगढ़ गए थे। उसके बाद अगले दिन अरबाज कार लेकर चला गया था। अरबाज ने अपनी कार छिपा दी थी। वह एक ट्रक (Truck) लेकर माल ढोने के लिए प्रदेश से बाहर चला गया था। इसके बाद रोशनी और रितिक गंजबासौदा के बाहर रितिक के खेत मे बने घर मे रूके रहे। इस दौरान रितिक व अरबाज ने अपने मोबाईल बंद कर लिये थे। शादी से मिले जेवर में से अरबाज को कार के किराए के रुप में चांदी की पायलें दी गई थीं। फिलहाल तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
लुटेरी दुल्हन के कारनामे होने लगे उजागर
रोशनी सोलंकी और उसके प्रेमी रितिक ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। एक ही परिवार से होने की वजह से रिश्ते में भाई—बहन लगते हैं। इसकी वजह से परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसा नहीं होने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे थे। रोशनी और रितिक ने मिलकर आशीष रजक को लूटने की योजना बनाई। रोशनी ने शादी करना स्वीकारा लिया। दोनों शादी के तुरंत बाद भागना चाह रहे थे। तब उन्हें मौका नहीं मिला। जिस कारण भोपाल से भागने की योजना तैयार की गई। रितिक और अरबाज का है पुराना रिकार्ड भी पुलिस को मिला है। गंजबासौदा शहर थाने में दो मारपीट के मामले दर्ज हैं। वह पहले डीजे बजाने का काम कर चुका है। इसी तरह से अरबाज के खिलाफ भी पूर्व से नटेरन थाने में मामला दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।