Bhopal News: सगे चाचा ने दो सप्ताह पहले की थी यह गंदी हरकत, मां को पता चला तो थाने पहुंचा मामला

भोपाल। नाबालिग लड़की के साथ यौन हिंसा के प्रयास का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। इस मामले में पीड़िता का सगा चाचा आरोपी है। वह अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इसलिए देरी से पहुंची थाने
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 13 फरवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे 34/23 धारा 354/506/7/8 (छेड़छाड़, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। इसमें पीड़िता एक पंद्रह साल की बालिका है। आरोपी उसका सगा चाचा है। उसके साथ अभद्रता की घटना 1 फरवरी को हुई थी। उस वक्त चाचा ने उसको किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी चाचा परिजनों से अलग रहता है। वह जिधर मजदूरी मिलती है वहां चला जाता है। कभी—कभी वह बड़े भाई के पास आता था। घटना वाले दिन घर पर कोई नहीं था। पीड़िता सो रही थी तभी उसके साथ अभद्रता की गई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।