Bhopal News : बैंक मैनेजर पर बलात्कार का आरोप

Share

Bhopal News : कमरे में ले जाकर मांग भरी, शादी बोलकर बैंक की क्लर्क से बनाए शारीरिक संबंध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शहर की एक बैंक में तैनात मैनेजर पर बलात्कार का आरोप लगा है। यह आरोप लगाने वाली महिला भी बैंक में क्लर्क है। इस मामले में कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) के महिला थाना पुलिस ने दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना पुलिस ने स्थिति साफ नहीं की है। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर इस घटना को अंजाम दिया है।

कवर्ड कैंपस में ले जाकर की थी वारदात

महिला थाना पुलिस के अनुसार 20 जून की दोपहर लगभग पौने तीन बजे 153/22 धारा 376—2—एन/323 (कई बार बलात्कार और मारपीट का मामला) दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 37 साल है। वह एक बैंक में क्लर्क है। उसकी काम के दौरान आरोपी रविकांत वर्मा (Ravikant Verma) से नजदीकियां हो गई थी। जिससे प्यार करने का झांसा देकर शादी करने का आरोपी रविकांत वर्मा ने झांसा दिया। यह बोलकर आरोपी अगस्त, 2021 को अयोध्या नगर स्थित एक कवर्ड कैंपस में ले गया। यहां उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी यह संबंध शादी करने का बोलकर बना रहा था। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि मैनेजर रविकांत वर्मा उससे झूठ बोल रहा है। वह पहले से ही शादीशुदा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद वह एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गई। इस मामले की शुरुआती जांच एसआई करिश्मा रजावत (SI Karishma Rajawat) ने की थी।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी छात्र की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!