Bhopal News: राजधानी फिर हुई शर्मसार, एक सप्ताह के भीतर पशु के साथ क्रूरता का दूसरा मामला उजागर, सोशल मीडिया के जरिए वीडियो बनाकर एनिमल के लिए काम करने वाले एनजीओ को भेजा, सायबर क्राइम की मदद से लोकेशन का पता लगा रही पुलिस

भोपाल। मादा श्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। यह पूरी घटना वीडियो में कैद भी हुई है। जिसे एनिमल वेलफेयर के लिए काम करने वाले एनजीओ को भेजा गया था।
सायबर क्राइम से ली जाएगी मदद
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार श्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास हुआ है। इसकी शिकायत स्वाती भदौरिया (Swati Bhadauriya) पति गौरव भदौरिया उम्र 33 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहती है। वह पीपुल्स फॉर एनिमल (Peoples For Animal) नाम से एनजीओ (NGO) की संचालिका है। स्वाती भदौरिया के पास एक वीडियो आया था। जिसमें एक व्यक्ति मादा श्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास कर रहा था। उस वीडियो के साथ उन्होंने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराइ है। इस मामले की जांच एएसआई सतीश यादव (ASI Satish Yadav) कर रहे है। पुलिस ने 233/24 धारा 428/11—घ/ (पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा) दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया। उसके बाद उस लोकेशन में जाकर संदिग्ध का पता लगाया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।