Bhopal Honey Trap: भेल डीजीएम हनी ट्रैप का शिकार 

Share

Bhopal Honey Trap: पहले रशियन बुलाई जब दिल नहीं भरा तो इंडियन कॉल गर्ल बुलाई, फिर 14—15 सेकंड की कई वीडियो भेजकर बदनामी का भय दिखाकर कई किस्त में सेक्सटॉर्शन गिरोह ने ऐंठ लिए सवा दो लाख रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार जिसका पीड़ित से कराया जाएगा आमना—सामना, रश्यिन कॉल गर्ल की जानकारी जुटाने का काम शुरु

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भेल डीजीएम हनी ट्रैप के शिकार हो गए। उनकी दो दर्जन से अधिक अश्लील वीडियो उनके मोबाइल पर भेजकर रकम ऐंठी गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal Honey Trap) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रश्यिन कॉल गर्ल समेत तीन अन्य की पुलिस को तलाश है।

पत्नी से अलग रहता है डीजीएम

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित की उम्र 58 साल है। वह भेल (BHEL) में डीजीएम (DGM) पद पर तैनात हैं। उसकी पत्नी एक प्रायवेट मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। पारिवारिक कलह के चलते पति—पत्नी अलग रहते हैं। पीड़ित की एक बेटी जिसकी शादी हो गई है वह महाराष्ट्र में हैं। वहीं बेटा अभी पढ़ाई करने बाहर गया हुआ है। पीड़ित शक्ति नगर (Shakti Nagar) इलाके में रहता है। उसके ही नजदीक साकेत नगर (Saket Nagar) में मुख्य आरोपी शशांक वर्मा उर्फ सनी (Shashank Verma@Sunny) रहता है। दोनों की पहचान पंचवटी मार्केट में आते—जाते हुई थी। पीड़ित को दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने का शौक था। इस कारण उसके घर में कलह होती थी। यह बात आरोपी शशांक वर्मा को पता चल गई थी। जिस कारण वह उसको लड़कियां सप्लाई करने लगा। घटना 14 अगस्त से 30 अगस्त के बीच अंजाम दी गई। इस दौरान मुख्य आरोपी शशांक वर्मा से रशियन कॉल गर्ल की पीड़ित ने डिमांड की थी। उसको एक अन्य थाना क्षेत्र की होटल में बुलाया गया। यहां रश्यिन कॉल गर्ल के साथ संबंध बनाने के बाद सेक्सटॉर्शन गिरोह से पीड़ित को आनंद नहीं आया। उसने इंडियन कॉल गर्ल सप्लाई के लिए बोला। रश्यिन कॉल गर्ल के लिए उसने पेटीएम के जरिए 30 हजार रुपए का भुगतान शशांक वर्मा को किया था। इसके बाद इंडियन कॉल गर्ल आई और उसने भेल डीजीएम के अनुसार वह सबकुछ किया जो वह चाहता था। इसके बाद शशांक को उसी दिन दोबारा 11 हजार रुपए का भुगतान किया गया। यह सबकुछ महज तीन घंटे के भीतर में हुआ।

वीडियो डिलीट न हो उसके किए गए उपाय

Bhopal Honey Trap
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इसके बाद उसको एक दिन 14 सेकंड का वीडियो आरोपी शशांक वर्मा ने भेजा। उसने कहा कि वह मामले को सैटल कर लेगा। कॉल गर्ल कुछ पैसा मांग रही है। इस कारण उसने कॉल गर्ल को 50 हजार रुपए दिला दिए। यह वीडियो वही था जो रश्यिन कॉल गर्ल (Russian Call Girl) के बाद आई महिला के साथ बनाया गया था। इसके बाद आरोपी अपने ड्रायवर दीपक दोहर (Deepak Dohar) के साथ उसको जबलपुर ले गया। यहां उससे फिर वीडियो (Video) लीक होने की बात को बोलकर पीड़ित से हाईकोर्ट में चल रहे एक प्रकरण की फीस मुख्य आरोपी ने जमा कराई। उसका कहना था कि यह रकम वह वापस लौटा देगा। लेकिन, ऐसा नहीं किया वह बाद में पीड़ित से 27 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसका कहना था कि पीड़ित ने जिन महिलाओं के साथ भी संबंध बनाए हैं उसकी वीडियो उसके पास है। यह सुनने के बाद पीड़ित घबरा गया और जोन—2 में स्थित पुलिस अधिकारियों से जाकर मिला। उसने पूरा घटनाक्रम अधिकारियों को बताया। लेकिन, सभी वीडियो भेजने के बाद डिलीट कर दिए जा रहे थे। इसलिए वह डिलीट न हो पहले उसके इंतजाम किए गए। फिर उसके आधार पर पुलिस ने पड़ताल करते हुए 03 सितंबर को शशांक वर्मा उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: चाकू दिखाकर बाइक छीनी

रश्यिन कॉल गर्ल को तलाशना पुलिस के लिए चुनौती

पुलिस के अधिकारी शशांक वर्मा की जानकारी जुटा रहे हैं। उसके पिता रिटायर्ड इंजीनियर है। वह शादीशुदा है और बच्चे भी है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि रश्यिन कॉल गर्ल (Bhopal Honey Trap) किसी जॉन नाम के लड़के की मदद से बुलाई गई थी। जिसमें दीदी नाम की महिला ने भी सहयोग किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शशांक वर्मा, उसके ड्रायवर दीपक दोहरे, इंडियन कॉल गर्ल और रश्यिन कॉल गर्ल को आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 308—6—/142/351—4—/3—5— (ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण पुलिस ने 03 सितंबर की रात को दर्ज किया है। जिसमें शशांक वर्मा को हिरासत में लिया है। आरोपी जब जबलपुर (Jabalpur) गया था तब उसने पीड़ित को होटल (Hotel) के कमरे में बंधक बनाकर पैसा ऐंठा था। जिसमें उसके ड्रायवर ने उसकी मदद की थी। पुलिस को अभी इस मामले में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी जुटाना बाकी है। जिसके बाद आरोपियों की संख्या बढ़ना तय है। एफआईआर की पुष्टि करते एसीपी गोविंदपुरा संभाग दीपक नायक(ACP Deepak Nayak) ने बताया कि हमारे पास अभी बहुत सारी जानकारी जुटाना है। आरोपी को फिलहाल कोर्ट में पेश किया गया है। उसको रिमांड पर लेकर कॉल डिटेल के आधार पर कई बातों का पता लगाया जाना बाकी है। अभी सबकुछ प्राथमिक स्थिति में हैं इसलिए रश्यिन कॉल गर्ल है या नहीं इसके बारे में भी साफ नहीं कहा जा सकता। अभी तक एक ही महिला के वीडियो मिले हैं। इसलिए यह साफ है कि उसी महिला ने गुप्त तरीके से यह वीडियो बनाए थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ नए तथ्यों का पता चल सकेगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Honey Trap
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग से किया बलात्कार
Don`t copy text!