Bhopal News: छह साल तक शारीरिक शोषण के बाद शादी से मुकरा

Share

Bhopal News: गर्ल फ्रेंड को सगाई की बात पता चली तो पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। गर्ल फ्रेंड को धोखा देकर एक व्यक्ति ने चोरी छुपे से सगाई कर ली।उसने छह साल तक उसका शोषण भी किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमाल नगर थाना क्षेत्र की है। सगाई की बात पता चलने पर पीड़िता पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश जारी

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है। उसके पिता का निधन हो चुका है। इस कारण वह बंगलों में काम करके जीवन चला रही थी। वह कमला नगर थाना क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता की आरोपी सुमित चिरमौलिया (Sumit Chirmauliya) से 2018 में पहचान हुई थी। पहले उससे बातचीत होती थी। इसके बाद आरोपी ने बोला कि वह उसको अपनाना चाहता है। उसके साथ शादी भी करेगा। यह बोलकर कई जगह ले जाकर उसके साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए। अब वह उससे किनारे करने लगा। पीड़िता को शक हुआ तो पता चला कि उसने किसी युवती के साथ सगाई कर ली है। उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्रकरण 399/24 दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Coronavirus : इंदौर में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित मरीज, प्रदेश में अब तक 34 मामले
Don`t copy text!