Bhopal News: सुपरवाइजर ने देखा तो पुलिस को दी खबर, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। सिक्योरिटी एजेंसी में तैनात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। इस घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। अभी तक मौत की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
इसके बंगले में तैनात था वह
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार आकृति एक्जोटिका कॉलोनी (Akriti Exotica Colony) में प्रवीण त्यागी (Praveen Tyagi) पिता मांगीलाल त्यागी उम्र 30 साल ने फांसी लगा ली है। वह साइस्ताखेड़ी गांव का रहने वाला था। यहां कॉलोनी में किसी विवेक नाम के बंगले पर वह सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) का काम करता था। उसको फांसी के फंदे पर लटके हुए 19 अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे अवध मेवाड़ा ने देखा। वह सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के लिए सुपरवाइजरी का काम करता है। उसने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह (ASI mahendra Singh) कर रहे हैं। फिलहाल प्रवीण त्यागी की खुदकुशी की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 58/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।