Bhopal News: हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Share

Bhopal News: प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ किया गया था बलात्कार, आरोपी को फांसी देने की मांग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कमला नगर स्थित प्ले स्कूल में हुए ज्यादती के मामले में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन हिंदू संगठनों की तरफ से आयोजित किया गया था। इससे पहले इस मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी चिंता जताई थी।

यह बोलकर की गई नारेबाजी

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस ने तीन दिन पहले गुपचुप तरीक से प्रकरण दर्ज किया था। पीड़िता की उम्र साढ़े तीन साल है। उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी जेल भेजा जा चुका है। यह खबर मीडिया से पहले छुपाई गई थी। कुछ मीडिया में यह खबर लीक हुई तो सीएम ने प्रतिक्रिया दी थी। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जा रहा है। सीएम के बयानों के बाद गुरुवार को डिपो चौराहे के नजदीक भारत माता चौराहे (Bharat Mata Chauraha) पर प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन संस्कृति बचाओ मंच (Sanskriti Bachao Manch) की तरफ से किया गया। जिसमें चंद्रशेखर तिवारी (Chandrashekhar Tiwari) समेत अन्य कार्यकर्ता आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाई ने बाल पकड़कर घसीटा, ममेरी बहन ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Don`t copy text!