MP Political News: कानून और व्यवस्था दोनों अलग—अलग

Share

MP Political News: सपा ने उज्जैन के आश्रम में हुए यौन शोषण और ज्ञान गंगा स्कूल में मासूम बच्ची से बलात्कार के मामले में निशाना साधा

MP Political News
तुलसी नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय।

भोपाल। प्रदेश में इस वक्त दो राजधानी है। आधिकारिक राजधानी भोपाल है। लेकिन, दूसरी राजधानी उज्जैन है। यहां से विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बने हैं। लेकिन, दोनों ही जगहों पर हालात सामान्य नहीं हैं। यह आरोप लगाते हुए एमपी समाजवादी पार्टी (MP Political News) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सरकार को आड़े हाथों लिया।

पोस्टर से गायब हुए सीएम

यश भारतीय (Yash Bhartiya) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) नेता से ही उनके नेता बिल पास कराने के लिए पैसा मांग रहे हैं। वे लोग रंगे हाथों पकड़े भी जा रहे हैं। इससे साफ है कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं प्रदेश का हर व्यक्ति परेशान चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओबीसी (OBC) को 27 फीसदी आरक्षण देने की बात बोली। लेकिन, कभी भी वह मुखर होकर सामने नहीं आई। कोई न कोई पेंच लगाकर मामले को टाला गया। अब तो न्यायालय ने भी फटकार लगा दी है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर (Gwalior) में चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर से एमपी के सीएम गायब हैं। भारतीय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है। इसके कारण केवल आम आदमी नहीं बल्कि पूर्व डीजीपी की नातिन का कातिल पुलिस कस्टडी से भाग जाता है। यह बताता है कि लॉ एंड आर्डर के नाम पर कोई सख्ती नहीं हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बहन पर फब्ती कसी तो भिड़ गए दो परिवार
Don`t copy text!