Bhopal News: लेन—देन के विवाद पर घर में घुसा

Share

Bhopal News: तोड़फोड़ करके परिवार को धमकाया, जिस रेपिडो कार से आया उसके चालक ने बैठाने से इंकार किया तो उसे भी किराया बिना भुगतान किए दो आरोपी हुए फरार

Bhopal News
थाना कोहेफिजा भोपाल

भोपाल। लेन—देन के विवाद पर घर में घुसकर जमकर दो आरोपियों ने हंगामा किया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई थी। पैसों का लेन—देन जिससे था वह घर पर नहीं था। दोनों आरोपियों का सामना घर की महिलाओं से हुआ। जिन्होंने विरोध किया तो वह भागने लगा। आरोपी जिस रेपिडो कार से आए थे उसने बैठाने से इंकार किया तो उसे भी बिना किराया दिए आरोपी फरार हो गए।

यह है दो आरोपी जिनकी तलाश है

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 21—22 मार्च की रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। थाने में शिकायत कीर्ति आसवानी (Kirti Aswani) पति योगेश आसवानी उम्र 27 साल ने दर्ज कराई है। परिवार यहां एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी (Panchwati Colony) में रहता है। कीर्ति आसवानी ने पुलिस को बताया कि घर पर उसकी सास सीमा आसवानी (Seema Aswani) और मां बिंदु सक्सेना (Bindu Saxena) थे। तभी योगेश आसवानी (Yogesh Aswani) के परिचित राकेश सोनी (Rakesh Soni) उसके घर पहुंचे। उनके साथ भवानी सिंह (Bhawani Singh) भी था। राकेश सोनी ने सीमा आसवानी से कहा कि उसके बेटे योगेश आसवानी से तीन हजार रुपए लेना है। वह पैसा लौटा नहीं रहा है। सास—बहू ने इस तरह से घर में आकर यह बात बोलने पर विरोध किया। उन्होंने कहा कि योगेश आसवानी से मिलकर यह बात बोलें। यह बात आरोपियों को नागवारा गुजरी। उन्होंने घर में रखा कूलर तोड़कर धमकाते हुए जाने लगे। दोनों आरोपी रेपिडो कार से आए थे। हंगामा और शोर सुनकर रेपिडो का ड्रायवर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) मामला समझ गया। उसने दोनों को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। उसने किराया मांगा तो आरोपी उसे भी धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 162/25 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: डीआईजी को एप्लीकेशन देने पर नहीं हुई एफआईआर, एसपी ने दर्ज कराया मुकदमा
Don`t copy text!