Bhopal News: मदद के बहाने कार से हजारों रुपए का माल बटोरा 

Share

Bhopal News: कार पंक्चर होने के बाद दुकान तलाशते वक्त संदेही टकराया, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पंक्चर कार में रखा हजारों रुपए का सामान चोरी चला गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। पीड़ित ने शंका एक व्यक्ति पर जताया है। वह उनको मैकेनिक की दुकान तक ले जाने का बोलकर ले गया था। इसके बाद वह नजरों से ओझल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताई यह कहानी

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार आयुष दुबे (Ayush Dubey) पिता राकेश दुबे उम्र 28 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (International Public School) के पास रहते हैं। आयुष दुबे श्रवण विशेषज्ञ (Hearing Expert) हैं। वे बैरागढ़ किसी काम से गए थे। वहां चंचल चौराहा पर 04 सितंबर की दोपहर चार बजे कार पंक्चर हो गई। वे आस—पास पंक्चर की दुकान तलाश रहे थे। तभी उनके पास एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि वह एक दुकान जानता है। वहां तक वह उनको पहुंचा देगा। आयुष दुबे उस व्यक्ति के साथ चले गए। रास्ते में अचानक वह व्यक्ति गायब हो गया। इसके बाद वे वापस अपनी कार के पास लौटे। उन्होंने देखा कि उनकी कार में रखे लैपटाप का चार्जर, श्रवण यंत्र की मशीन, केबिल और अन्य सामान नहीं था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 409/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मामा को पत्थर उठाकर भांजे ने मारा
Don`t copy text!