Bhopal News: चिकित्सा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त महिला अफसर के मकान को बनाया निशाना

भोपाल। सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। जिस मकान में वारदात हुई वहां लगभग डेढ़ महीने से ताला लगा था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस को पता चला है कि घर से नकदी के अलावा कई अन्य सामान चोरी गया है।
पुलिस के पास ऐसे पहुंचा था मामला
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार वारदात शिव कल्प कॉलोनी (Shiv Kalp Colony) में हुई यहां विलासिनी (Vilasini) पति स्वर्गीय सोमराजन उम्र 72 साल रहती है। वे चिकित्सा शिक्षा विभाग से रिटायर हुई है। उनकी बेटी भुवनेश्वर में रहती है। इस कारण वह फरवरी, 2024 में उनके पास चली गई थी। घर की चाबी देखरेख के लिए जेठ की बेटी श्रीलता को दे गई थी। वह 4 अप्रैल को उनके मकान में पहुंची तो ताला टूटा था। यह जानकारी फोन से उन्हें दी। इसके अलावा पुलिस थाने को भी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में विलासिनी की शिकायत पर 5 अप्रैल को 158/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल चोरी गई संपत्ति की कीमत अभी नहीं बताई है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि मकान से 50 हजार रुपए नकद और दो कीमती घड़ी गायब है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।