Bhopal Loot News: सेकंड हैंड खरीदी थी टैक्सी जिसकी ईएमआई नहीं भर पाने के कारण योजना बनाई, वारदात में शामिल तीन अन्य भी गिरफ्तार, बैंक से दो बाइक के जरिए किया जा रहा था पीछा

भोपाल। राजधानी में दिनदहाड़े हुई सवा पांच लाख रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर में कर दिया। यह खबर पुलिस पड़ताल में छुपाई गई तकनीकी जांच के चलते सनसनीखेज भी बन गई थी। वारदात भोपाल ( Bhopal Loot News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमें पुलिस को शुरुआती जांच में ही लिंक मिल चुकी थी। जिसके संबंध में पुलिस ने तत्काल में मीडिया से उसको छुपाए रखा। अब चौबीस घंटे बाद उसका खुलासा करते हुए चार आरोपियों को बेनकाब किया। इसमें मुख्य साजिशकर्ता पीड़ित कारोबारी के बेटे का करीबी दोस्त निकला। वह घटना के वक्त बैंक से पैसा निकालने तक मौजूद था। यह बात शुक्रवार को मीडिया से साझा नहीं की गई थी।
पुलिस कमिश्नर बोले 30 हजार का ईनाम मिलेगा
इन्हें ऐसे किया गया गिरफ्तार
यह है वह टीम जिसने आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने लूट के इस मामले में आरोपी अनश अली पिता बाजिद अली उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) स्थित कांग्रेस नगर (Congress Nagar) में रहता है। इसी तरह दूसरा आरोपी अल्ताफ अंसारी पिता मोहम्मद मुश्ताक उम्र 20 साल है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित कम्मू का बाग में रहता है। तीसरा आरोपी अल्फाज खान पिता सोहिल खान उम्र 24 साल है। वह तलैया (Tallaiya) थाना क्षेत्र स्थित भारत टाकिज खिल्ली खाना छोटी मस्जिद के पास रहता है। चौथा आरोपी अयान पिता रियाज उम्र 20 साल है। वह तलैया थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। जांच में थाना प्रभारी हबीबगंज निरीक्षक अजय कुमार सोनी (TI Ajay Kumar Soni) , उनि अंकित बघेल, सउनि संतोष मरकाम, सउनि ओमपाल यादव, प्रआर 1711 आलोक शर्मा, प्रआर 69 धीरेन्द्र सिंह, प्रआर 3026 नागेद्र सिंह, प्रआर 3047 तरुण कुमार, प्रआर 626 राघवेन्द्र भास्कर, आर 3422 रामनरेश किरार, आर 302 हिरन और आर 3381 रामकुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई।(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।