Bhopal Loot News: राजधानी की लो फ्लोर बस में लूटपाट

Share

Bhopal Loot News: परिवहन व्यवस्था संभालने वाला भोपाल नगर निगम मौन, कई इलाकों में चलने वाले रुट में करते हैं बदमाश  जेबकटी की वारदात, रंगे हाथों पकड़ा तो बदमाश चाकू दिखाकर चलती बस से उतरकर भागा

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश का आर्थिक ढ़ांचा बेपटरी पर है। सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर अपनी योजनाओं का संचालन कर रही है। इस कारण कई मदों में कटौती की गई है। इनके कारण जनता से जुड़े मौलिक सुविधाओं पर असर पड़ने लगा है। ताजा घटना भोपाल ((Bhopal Loot News)) शहर के तलैया थाना क्षेत्र की है। यहां लो फ्लोर बस में लूटपाट की वारदात हुई। यह बसें नगर निगम की निगरानी में चलाई जाती है। जिसमें कई रुट पर बसें बंद चल रही है। वहीं इन बसों के भीतर असामाजिक तत्वों डेरा रहता है। जिस कारण कई घटनाएं लो फ्लोर बस के भीतर हो चुकी है।

यह पता लगा रही है पुलिस

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार शिशुपाल धाकड पिता शंकर धाकड उम्र 40 साल रायसेन (Raisen) जिले में स्थित बरेली का रहने वाला है। वह अपने तीन साथियों के साथ 12 सितंबर की सुबह दस बजे भोपाल आया था। यह सभी टीटी नगर के पास डॉक्टर टीएन दुबे (Dr TN Dubey) से ट्रीटमेंट के लिए आए थे। इसके बाद सभी लो फ्लोर बस (Low Floor Bus)  में बैठकर वापस जा रहे थे। तभी तलैया थाना के पास सुल्तानिया अस्पताल (Sultania Hospital) के नजदीक चोरों ने मोबाइल और पर्स छीन लिए। ऐसा करते हुए शिशुपाल धाकड़ (Shishupal Dhakad) ने देख लिया। उसने उसे दबोचना चाहा तो आरोपी ने उसके साथ चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट करने के बाद बस से उतरकर भाग गया। पुलिस ने मोबाइल, पर्स और नकदी की कीमत नहीं बताई है। लेकिन, खबर है कि यह करीब 40 हजार रुपए का माल है। इस मामले की जांच एसआई सृष्टि गुप्ता (SI Srishti Gupta) कर रही हैं। तलैया पुलिस ने 12 सितंबर की दोपहर लगभग सवा एक बजे प्रकरण 282/24 में कायम कर लिया हेै। पुलिस लो फ्लोर में लगे सीसीटीवी फुटैज की मदद से संदेहियों के बारे में पता लगा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिता को बेटे ने पीटकर जख्मी किया 
Don`t copy text!