Bhopal News: चोरों की दहशत, असुरक्षित हुई राजधानी 

Share

Bhopal News: घरों में जागते रहो और खिड़की से झांकते रहो जैसे हालात, फ्लैट, प्लॉट और डुप्लैक्स बंगलों को कवर्ड बताकर बेचने वाले बिल्डरों की एक महीने से चोर उजागर कर रहे पोल, शहर में सक्रिय चार सदस्यीय गिरोह ने फिर दिखाया अपना कारनामा, रिटायर्ड आर्मी मैन को कमरे में बंद करके दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
File Image

भोपाल। कहने को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल है। लेकिन, उसके हालात ग्रामीण अंचलों से बुरे हैं। दरअसल, भोपाल शहर और भोपाल देहात क्षेत्र में इन दिनों एक गिरोह सक्रिय हैं। जिसमें चार युवक आते हैं और उनकी जहां इच्छा होती है वह उस मकान, फ्लैट और डुप्लेक्स का ताला चटका जाते हैं। अमूमन बदमाश सुनसान या वीरान घर को टारगेट करते हैं। लेकिन, इस गिरोह की यह खासियत है कि यह कवर्ड कैंपस और जहां परिवार है उसे भी नहीं बख्शते। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में अंजाम दी गई है। यहां शातिर चोरों ने डुप्लेक्स में सो रहे आर्मी के रिटायर्ड जवान के मकान को निशाना बनाया। यहां से नकदी चार लाख रुपए के अलावा सोने—चांदी के जेवरात बदमाश बटोर ले गए।

पौना घंटा से अधिक मकान में रुके रहे

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना क्षेत्र स्थित प्रभातम् हाईट्स(Prabhatam Heights)  में यह वारदात शनिवार—रविवार द​रमियानी रात अंजाम दी गई। यहां सरोज कुमार (Saroj Kumar) का परिवार रहता है। वे आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में जॉब कर रहे हैं। उनके मकान की दूसरी मंजिल पर स्टूडेंट को मकान किराए पर दे रखा है। चोर घर में रात लगभग ढ़ाई बजे घुसे थे। ऐसा करने से पहले उन्होंने मेन गेट का ताला भी तोड़ दिया था। पहली मंजिल पर सरोज कुमार का परिवार सो रहा ​था। उनके कमरे की कुंदी बाहर से बदमाशों ने लगा दी। सुबह छह बजे नींद खुली तो उन्होंने दूसरी मंजिल पर रहने वाले छात्रों से मदद मांगी और बाहर निकले। देखा तो पूरा घर का सामान अस्त—व्यस्त था। घर में चार लाख रुपए नकद और सोने—चांदी के जेवरात उन्हें नहीं मिले। जहां वारदात हुई वह प्रभातम् हाईटस है और यह कवर्ड कैंपस है। यहां सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहता है। इसके अलावा जगह—जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। हालांकि सुरक्षा के यह सारे इंतजाम धरे रह गए। पुलिस को पड़ताल में संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। जिसमें चार लड़के दिखाई दे रहे हैं। यह बदमाश भोपाल शहर के कोलार रोड में हुई कवर्ड कैंपस की चोरी में भी दिखाई दिए थे। यह गिरोह पिछले एक महीने से काफी सक्रिय हैं। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में 16 जून की दोपहर लगभग पौने तीन बजे 228/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झुग्गी में चोरों ने लगाई सेंध 
Don`t copy text!