Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध लुटेरों की चल रही गुपचुप तलाश, थाना पुलिस ने मामला मीडिया से छुपाया

भोपाल। बाइक पर सवार दो लुटेरे एक महिला से सोने की चेन झपटकर भाग गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने लूट की इस वारदात को मीडिया से छुपाया। घटना के वक्त पीड़ित महिला छोटी बहन के साथ थी। वह गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल होकर लौट रही थी।
हेलमेट पहने हुआ था लुटेरा
पुलिस सूत्रों के अनुसार झपटमारी की यह वारदात 27 मार्च की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने अगले दिन 28 मार्च को दर्ज कर ली थी। पीड़ित शिरीन लुईस (Shirin Lewis) पिता स्वर्गीय जन लुईस उम्र 40 साल है। वह शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर (Rohit Nagar) के नजदीक बंसल विहार कॉलोनी (Bansal Vihar Colony) में रहती है। घटना के वक्त उसकी छोटी बहन डर्थी लुईस और बेटी भी थी। तीनों एक्टिवा एमपी—21—एमजी—4518 पर सवार थे। सभी सलैया में स्थित बीडीए कॉलोनी में गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तीनों जब एचपी पेट्रोल पंप (HP Petrol Pump) के पास पहुंचे तो बाइक (Bike) पर सवार दो लड़के आए। बाइक पर नंबर नहीं था। वहीं बाइक चला रहा लड़का हेलमेट पहने हुए था। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारा और शिरीन लुईस के गले में पहनी हुई सोने की चेन को झपट लिया। चेन में सोने का एक पेंडेंट भी था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वह सबसे पहले मिसरोद (Misrod) थाने पहुंची थी। वहां पीड़ित परिवार को बताया गया कि जहां लूट की वारदात हुई है वह शाहपुरा थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए अगले दिन सुबह वह थाने में प्रकरण दर्ज कराने पहुंची थी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से लूटी हुई चेन की कीमत नहीं बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।