बलात्कार, चोरी, रंगदारी, लूट के मामले में फरार आरोपियों को दबोचा

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) लॉक डाउन में मुस्तैद रहने वाली पुलिस के लिए मंगलवार बदलाव के साथ सुखद खबर लेकर आया। पुलिस ने दिनभर में एक—एक करके आधा दर्जन से अधिक मामलों (Bhopal Police Ne Mamle Suljhaye) का खुलासा कर दिया। यह सारी घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की थी। इन घटनाओं में बलात्कार, चोरी, रंगदारी, लूट समेत अन्य मामलों (Madhya Pradesh Police Ki Kamyabi) के हैं। पुलिस को अभी कुछ मामले में अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
बलात्कारी गिरफ्तार

कोलार थाने में लॉक डाउन से एक महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले का आरोपी जावेद (Javed) पिता भूरा खान निवासी रायसेन था। वह लंबे अरसे से फरार था। जिसको शाहपुरा थाना पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। आरोपी ने निशातपुरा में रहने वाली युवती को झांसा देकर स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया था। उसके साथ रायसेन में ज्यादती की गई थी। घटना के वक्त महिला अस्पताल जा रही थी। वह उसको पहले से पहचानता था।
जालसाज गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने जालसाज रफीक इनाम उर्फ रफीक काला उर्फ जावेद उर्फ शन्ना (Rafeek Ename @ Rafeek Kala @ Javed @ Shnna) पिता रसीद इनाम निवासी जहांगीराबाद को गिरफ्तार किया है। जालसाज आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मई, 2018 में अरबाब हुसैन ने मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अन्य आरोपी तारिक अंसारी और गुफरान खान भी फरार हैं। आरोपियों ने एक फ्लैट को दो व्यक्तियों को बेच दिया था। जालसाज ने भोपाल के अलावा जबलपुर हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। दोनों जगहों से जमानत की अर्जी खारिज हो गई थी। जालसाज आटो चलाता है और उसके खिलाफ दूसरे अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज है।
लूट के मामले को दबाने के बाद खुलासा

टीटी नगर और गोविंदपुरा थाना पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा किया है। टीटी नगर के मामले को अफसरों ने छुपाकर रखा था। लुटेरे को दबोचने के बाद अफसरों ने मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लुटेरों की शिकार परवीन बेगम (Parveen Begam) पति शेख जमील बनी थी। वह पुलिस विभाग में हवलदार हैं। लूट की यह घटना 2 जून की रात साढ़े नौ बजे पंचानन भवन के नजदीक हुई थी। लुटेरे पर्स छीनकर भागे थे। आरोपी स्कूटी पर सवार इरफान बेग (Erfaan Beg) पिता सरदार बेग उम्र 36 साल निवासी इब्राहिमपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया माल और वारदात में इस्तेमाल मोपेड को जब्त कर लिया है।
दूसरे लूट के मामले में संदिग्ध

इधर, गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रशीष चराटे पिता सिद्धार्थ चराटे उम्र 23 साल निवासी बागमुगालिया और रतीश गिरी पिता ईश्वर गिरी उम्र 20 निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 1 जून की शाम 6 बजे मानसी छलोत्रे का मोबाइल छीन ले गए थे। आरोपियों ने नशे की हालत में यह वारदात की थी। प्रशीष बाइक चला रहा था जबकि रतीश ने अपनी शर्ट उतारकर नंबर छुपाने का काम कर रहा था। प्रशीष के पिता लकवा की रोग से ग्रसित है। वहीं रतीश आटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने पल्सर बाइक और लूटा हुआ मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने दूसरी वारदातें भी की है।
फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने फर्जी पत्रकार कफिल अहमद पिता शकील अहमद उम्र 44 साल निवासी ऐशबाग को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला लॉक डाउन के दौरान दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने फरार एक अन्य साथी सलीमुल्लाह की मदद से किराना व्यापारी से 15 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। आरोपियों ने फर्जी चैनल की माइक आईडी दिखाकर व्यापारी को राजश्री गुटखा बेचे जाने पर कार्रवाई कराने की धमकी दी थी। यह हरकत भोपाल के सक्रिय पत्रकारों ने पुलिस के अफसरों के सामने उजागर किया था। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी कफिल अहमद बिजली फीटिंग का काम करता था।