Bhopal Loot News: कलेक्शन मैनेजर से छीना सवा तीन लाख रुपए का माल

Share

Bhopal Loot News: पीछा करके आए बदमाशों ने जबरिया रोका, बैग बचाना चाहा तो उसी हाथ पर छुरी से वार किया गया, सीसीटीवी के जरिए संदेहियों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दीपावली का त्यौहार आने वाला है। जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सतर्क रहने के निर्देश जारी है। इसके बावजूद प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Loot News) में लूट की सनसनीखेज वारदात करके बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। लुटेरों ने एक कंपनी में रिकवरी करने वाले मैनेजर से तीन लाख रुपए और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों की संख्या चार थी जो दो बाइक पर सवार थे। सभी बदमाश नकाबपोश थे। नकदी से भरा बैग बचाने का कलेक्शन मैनेजर ने प्रयास किया तो उसे छुरी मारकर भी जख्मी किया गया है।

सुराग के नाम पर कोई सफलता नहीं लगी हाथ

गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले जख्मी हिमांशु गुलवानी (Himanshu Gulwani) पिता कन्हैया लाल गुलवानी उम्र 37 साल है। उसको हाथ में छुरी का वार लगा है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। हिमांशु गुलवानी कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित लालघाटी (Lalghati) के पास विजय नगर (Vijay Nagar) में रहता है। वह हीरो कंपनी (Hero Company) में कलेक्शन मैनेजर का काम करता है। पुलिस ने बताया हिमांशु गुलवानी कलेक्शन इकट्ठा करके रात दस बजे विजय नगर स्थित जा रहा था। तभी रास्ते में गांधी नगर स्थित केंद्रीय जेल रोड के पास उसे दो बाइक सवारों ने रोक लिया। वे चार लोग थे जिन्होंने नकाब पहने हुए थे। उन्होंने मैनेजर का रास्ता रोका और बैग को छीनने लगे। विरोध करने पर चाकू मारा। लुटेरे इसके बाद भी नहीं रुके। पीड़ित मोबाइल पर कॉल करके पुलिस को खबर न कर दे इसलिए उसका मोबाइल भी छीन ले गए। मामले की जांच एसआई कन्हैया लाल यादव (SI Kanhaiya Lal Yadav) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 311/24 आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है। वह सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल चुकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: रेन बसेरा में मृत मिला अधेड़ व्यक्ति
Don`t copy text!