Bhopal News: पत्नी की दर्दनाक मौत, पति जीवन और मौत से एम्स अस्पताल में जूझ रहा

भोपाल। बीआरटीएस कॉरिडोर में तेज रफ्तार वाहन ने पति—पत्नी को उड़ा दिया। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं पति जीवन और मौत से भोपाल एम्स अस्पताल के आईसीयू में जूझ रहा है।
सीसीटीवी कैमरों पर टिकी है पुलिस की जांच
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह हादसा 23 फरवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुआ था। पुलिस को मौत होने की सूचना एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) के डॉक्टर कटारिया ने दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि कृष्णा बाई (Krishna Bai) पति राजाराम सिंह उम्र 55 साल डोडी बकतरा गई थी। वहां से वह पति राजाराम सिंह (Rajaram Singh) के साथ बस से वापस लौटी थी। कृष्णा बाई सिंह बस से उतरकर पति के साथ बीआरटीएस कॉरिडोर पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन आशिमा मॉल के सामने पति—पत्नी को उड़ाता हुआ भाग गया। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। कृष्णा बाई सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह बागसेवनिया स्थित बागमुगलिया (Bagmugaliya) में रहती थी। परिवार गरीब है और मजदूरी पर निर्भर है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह (HC Arjun Singh) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि रात अधिक होने के कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे गए हैं। शनिवार को यह कवायद की जाएगी। जिसमें आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने आशंका जताई है कि चार पहिया वाहन ने यह दुर्घटना अंजाम दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।