Bhopal News: हिट एंड रन का मैजिक चालक अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Share

Bhopal News: रंग लगाने के दौरान हुए विवाद के चलते चढ़ा दिया था वाहन

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हिट एंड रन केस में मैजिक चालक की गिरफ्तारी पुलिस अभी भी नही कर सकी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। अशोका गार्डन इलाके में होली के दौरान एक युवक को कुचलकर मारने के मामले में पुलिस आरोपी वाहन चालक को अब भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। परिजन हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। जबकि पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत होने का प्रकरण दर्ज किया है।

होली खेलते में हुआ था विवाद

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार इस घटना को मैजिक ड्रायवर राहुल लोधी (Rahul Lodhi) ने अंजाम दिया था। वह भी सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहता है और वाहन के साथ ही फरार है। पुलिस को उसके संबंध में भोपाल आरटीओ (Bhopal RTO) से जानकारी मिली थी। उल्लेखनीय है कि 14 मार्च की शाम सुभाष कॉलोनी निवासी शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) की मौत हो गई थी। वह होली खेल रहा था तभी राहुल लोधी से विवाद भी हुआ था। इसी दौरान उस पर वाहन चढ़ाकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था। उसे नेशनल अस्पताल (National Hospital)  ले जाया गया था। उसकी एक महीने बाद शादी भी होने वाली थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Police News: महिलाओं से जुडे अपराधों की बारीकियां विशेषज्ञ ने बताई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!