Bhopal News: तेज रफ्तार जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता लगा रही पुलिस

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में हुई थी। दुर्घटना में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 24 जुलाई को हुई थी। जिसमें मौत की सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर गौरव गुप्ता ने पुलिस को दी थी। जिस पर बिलखिरिया पुलिस मर्ग 41/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। मृतक प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) पिता कामता प्रसाद मेहरा उम्र 32 साल था। वह बिलखिरिया स्थित कोलुआ खुर्द गांव में रहता था। पुलिस को राजकुमार जाटव (Rajkumar Jatav) ने बताया कि घटना के वक्त वह उसके पीछे चल रहा था। दुर्घटना 23 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे हुई थी। हादसा कक्कू फार्म हाउस (Kakku Farm House) के सामने हुआ था। उसे रायसेन की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी थी। जख्मी को उसके चाचा भीकम सिंह (Bheekam Singh) हमीदिया अस्पताल ले गए थे। टक्कर मारने के बाद कार भोपाल की तरफ भागी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने 258/23 धारा 279/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने से हुई मौत का मामला) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।