Bhopal News: ट्रूबा कॉलेज के पास कार ने मारी टक्कर

Share

Bhopal News: पीपुल्स अस्पताल ने हालत गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल भेजा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है। उसे पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया था। वहां से हालत गंभीर बताकर हमीदिया अस्पताल में रैफर किया गया।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार नन्हेलाल पिता सहदेव सिंह उम्र 59 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह मूलत: मंडला (Mandla) जिले में रहता था। वह फिलहाल निशातपुरा स्थित एकताधाम (Ektadham) में रहता था। नन्हेलाल सिंह (Nanhelal Singh) मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक को 8 सितंबर की रात नौ बजे किसी कार (Car) ने टक्कर मार दी थी। उसको पहले पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रैफर किया गया। यहां 08—09 सितंबर की दरमियानी रात एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र बहादुर (HC Dharmendra Bahadur )कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस मर्ग 61/24 में कायम कर लिया है। जिसके बाद 09 सितंबर की सुबह प्रकरण 810/24 दर्ज कर लिया गया। यह प्रकरण श्रीराम भारती (Shriram Bharti) की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से टक्कर मारने वाली कार का पता लगा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case : छठवीं नाबालिग रेप पीड़िता आई सामने, केस प्यारे मियां तक सीमित
Don`t copy text!