Bhopal News: पति के मामा के बेटे से संबंध बनाते वक्त ननदोई ने रंगे हाथों दबोचा था, आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल। रिश्तेदारों के बीच उलझी एक महिला की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यह पूरा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके का है। इसमें पीड़िता के रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध थे। ऐसा करते हुए उसके दूसरे रिश्तेदार ने देख लिया था। जिसके बाद उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसने मजबूर किया। पीड़िता सामाजिक बदनामी के डर के कारण मजबूरी में ऐसा करने राजी हो गई। लेकिन, इसके बाद आरोपी रिश्तेदार बार-बार ऐसा करने के लिए उसे उकसाने लगा। जिस कारण तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी।
अब बदनामी का पीड़िता को भय
हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे 645/22 धारा 384/376 (ब्लैकमेल और बलात्कार) का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत 29 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पीड़िता का ननदोई है। पीड़िता ने बताया कि उसके घर के नजदीक पति के मामा का बेटा रहता है। जिसके साथ उसके संबंध थे। यह बात किसी को पता नहीं थी। लेकिन, एक दिन उसके ननदोई ने शारीरिक संबंध बनाते हुए उसे देख लिया। उसने उस वक्त कुछ नहीं बोला। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके पास आकर कहा कि वह भी उसके साथ वैसा ही करना चाहता है जैसा मामा के बेटे ने किया। उसने यह बोलकर धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह समाज में बताकर उसको बदनाम कर देगा। पहली बार बदनामी के डर से पीड़िता ने उसके साथ भी शारीरिक संबंध बना लिए। ऐसा करने के कुछ दिन बाद वह फिर उसको संबंध बनाने के लिए विवश करने लगा। इस कारण उसने मामा के बेटे को पूरा घटनाक्रम बताया और फिर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।