Bhopal News: सरोजनी नायडू स्कूल की टीचर को पीटा 

Share

Bhopal News: संपत्ति को लेकर जेठ के साथ चल रहा है विवाद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सरोजनी नायडू स्कूल की एक टीचर के साथ सरेराह मारपीट की गई। ऐसा करने वाला आरोपी पीड़िता का ही रिश्तेदार है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर पीड़िता का रास्ता रोका और बांस का डंडा उठाकर टूट पड़ा

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 39 साल है। वह अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में रहती है। वह सरोजनी नायडू स्कूल (Sarojni Naidu School) में गेस्ट फैकल्टी की जॉब करती है। उसने बताया कि घटना 1 जुलाई की अपरान्ह चार बजे हुई थी। वह स्टेशनरी दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। तभी उसको रास्ते में जेठ मिल गया। जिसके साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। उसी बात को लेकर जेठ उससे गाली—गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो अपने साथ लाया बांस का डंडा लेकर उसको पीटने लगा। मारपीट में पीड़िता के सिर और दाहिने पैर में चोट आई है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जिसके आस—पास जाना भी प्रतिबंध वहां चोरी करने पहुंचा
Don`t copy text!