Bhopal News: बदनाम करके युवती को जीना किया दुश्वार

Share

Bhopal News: जहां रिश्ता तय हुआ वहां उसके परिजनों को चरित्र पर आरोप लगाकर भेज दी झूठी जानकारी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बदनाम करके युवती को परेशान करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने युवती का जहां रिश्ता तय हुआ था वहां झूठी जानकारी भेज दी थी।

आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 20 साल है। उसके परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। इस बात की भनक आरोपी नंदू उर्फ मान सिंह (Nandu@Maan Singh) को लग गई थी। वह उसको लंबे अरसे से परेशान करता था। उसका कहना था कि वह शादी उससे ही करेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह उसको बदनाम करके रिश्ता तुड़वा देगा। आरोपी ने वैसा कर भी दिया। उसने पीड़िता के होने वाले ससुराल में उसके बारे में गलत जानकारी भेज दी। उसको चरित्रहीन बताया गया। यह पता चलने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने 15 अक्टूबर को प्रकरण 628/24 दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गुजरात के ट्रक ने स्कूटी पर मारी टक्कर
Don`t copy text!