Bhopal News: रेड रोज स्कूल के टीचर के साथ मारपीट

Share

Bhopal News: स्कूल में कक्षा की सीट पर बैठने को लेकर बच्चों के बीच हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का काउंटर केस

Bhopal News
घरेलू हिंसा पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेड रोज स्कूल की टीचर के साथ मारपीट हुई है। घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। विवाद स्कूल में सीट पर बैठने को लेकर शुरु हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

इसलिए शुरु हुई थी कहासुनी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार शहनाज उस्मानी (Shahnaz Usmani) पति मोहम्मद वसीम उम्र 44 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह रेडरोज स्कूल (Red Rose School) में टीचर की जॉब करती हे। शहनाज उस्मानी का बेटा भी उसी स्कूल में पढ़ता है। बेटे के साथ सायमा खान (Sayma Khan) की बेटी का विवाद हो गया था। दोनों बच्चों के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। स्कूल में हुए विवाद की बात उसने अपने भाई को बताई थी। जिस कारण शहनाज उस्मानी के बेटे के साथ मारपीट की गई। इसी बात को लेकर शहनाज उस्मानी आरोपी सायमा खान के घर पहुुंच गई। यह घटना 2 अगस्त की दोपहर एक बजे हुई थी। वहां उसका आरोपी सायमा खान, आरिफ, अलफिया के साथ विवाद हो गया। वहां उससे गाली—गलौज की गई। विरोध करने पर उसे हाथ—मुक्कों से पीटा गया। इसके अलावा उसके मोपेड में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने 704/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूुसरे पक्ष की तरफ से सायमा खान पिता आरिफ खान उम्र 35 साल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वह निशातपुरा स्थित राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पुलिस ने बताया कि सायमा खान के घर पर आरोपी शहनाज उस्मानी पहुंची थी। वह स्कूल में हुए विवाद को लेकर गाली—गलौज कर रही थी। विरोध किया तो हाथ—मुक्कों से मारपीट करने लगी। पुलिस ने 705/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रक ने मारी कार को टक्कर
Don`t copy text!