Bhopal News: शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: घर में सामान खत्म होने पर पड़ोसी से मदद मांगने गई थी पीड़िता, कमरे में बंद करके दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता छत्तीसगढ़ राज्य से यहां मजदूरी के लिए आई थी। वह पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर पर सामान लेने गई थी। तभी आरोपी ने उसे अपने कमरे में बंद करके वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 45 साल है। वह शादीशुदा होने के साथ ही उसके बच्चे भी है। वारदात 16 जुलाई की दोपहर में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके घर में सामान खत्म हो गया था। इस कारण वह पड़ोसी के घर चली गयी। वहां उसने सामान देने की बजाय अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने अपने साथ ज्यादती की यह घटना पति को बताई। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले की जांच एसआई उर्मिला अहिरवार (SI Urmila Ahirwar) कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण 264/24 दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके मजिस्ट्रीयल कथन भी दर्ज कराए जा रहे हैं।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ई—रिक्शा की टक्कर से महिला जख्मी
Don`t copy text!