Bhopal News: ब्लैकमेल करके नव विवाहिता से ज्यादती 

Share

Bhopal News: थाने में नहीं थी महिला अधिकारी तो दूसरे थाने से एफआईआर दर्ज कराने के लिए ली गई मदद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी के महज आठ महीने बाद ही एक युवती को ब्लैकमेल करके उसके साथ ज्यादती की गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण दर्ज करने के लिए स्टेशन बजरिया थाना में तैनात एसआई भावना तोमर को बुलाना पड़ा।

महिला अधिकारियों की भारी कमी

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 19 साल है। उसकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। कुछ दिन पहले पति के साथ उसका विवाद हो गया। इस कारण वह पति का भी फोन नहीं उठा रही थी। इसलिए पति ने अपने दोस्त के फोन से उसको फोन लगाया। समझाने के बाद पत्नी वापस घर लौट आई। लेकिन, पति के दोस्त के साथ वह फोन पर बातचीत करने लगी। यह बातचीत आरोपी ने रिकॉर्ड कर ली। इसको सुनाते हुए वह पीड़िता को धमकाने लगा। उसका कहना था कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वह पति को भेज देगा। इस कारण आरोपी के झांसे में आकर 08 अक्टूबर की रात लगभग तीन बजे सानिब ने उसके साथ बलात्कार किया। जिस दिन वारदात हुई थी उस दिन पति अपने माता—पिता से मिलने गया हुआ था। इसके बाद वह दोबारा भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। इस धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने पति को पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। ऐशबाग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 434/24 दर्ज कर लिया है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: मुझे कमलनाथ जैसा कद नहीं चाहिए: विष्णु दत्त शर्मा
Don`t copy text!