Bhopal News: सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: दोस्ती को रिश्ते का नाम देकर करता रहा शोषण, मुंबई की कॉर्पोरेट कंपनी में जॉब लगी तो वादे से मुकरा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। सोशल मीडिया से हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती से बलात्कार किया। इससे पहले उसने शादी करने का उसको झांसा दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। आरोपी की जब मुंबई में जॉब लगी तो उसने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। जिस कारण वह पुलिस थाने पहुंची।

यह पता लगा रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। उसके साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार की घटना हुई है। पीडिता अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहती है। वह प्रायवेट जॉब करती है। पीडिता की आरोपी संपूर्णानंद मौर्य (Sampurnanand Mourya) से पहचान हुई। वह इंस्टाग्राम में उससे जुड़ा था। उसके साथ परिचय 1 सितंबर 2023 को हुआ था। उसके बाद दोनों मुलाकात करने लगे। इसी दौरान उसने सोनागिरी (Sonagiri) में स्थित एक होटल में उसे बुलाया। यहां उसके साथ शादी करने का प्रलोभन देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। दोनों के बीच विवाद तब होने लगा जब आरोपी की जॉब मुंबई (Mumbai) में लग गई। वह उससे किनारे करने लगा और फोन पर बातचीत भी बंद कर दी। पीड़िता ने उसको कई बार समझाया नहीं माना तो वह पुलिस थाने पहुंची। पीड़िता इससे पहले अवधपुरी थाने पहुंची थी। जहां से उसे पिपलानी थाने भेजा गया। मामले की जांच एएसआई भारत मीना (ASI Bharat Meena) कर रहे हैं। पुलिस ने 373/24 धारा 376/376—2—एन/506 (बलात्कार, कई बार ज्यादती और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Lock Down Cheating Case: पहरे में पीपीई किट चुराकर श्रमिकों को दिया घर पहुंचाने का झांसा
Don`t copy text!