Bhopal News: गर्भपात की गोलियों से नाबालिग की तबीयत बिगड़ी

Share

Bhopal News: मां और चाची को पूरी कहानी बताई, घर के सामने रहने वाला आरोपी कर रहा था शारीरिक शोषण, आरोपी को हिरासत में लिया गया

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। गर्भपात की गोलियां देने के बाद एक नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। उसने अपनी मां और चाची को पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद परिवार ने भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। गर्भपात कराने वाली जगह और गोलियों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

यह बोलकर अपने घर पर बुलाया था

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय (TI Ashutosh Upadhyay) ने बताया कि आरोपी सीहोर (Sehore) जिले का रहने वाला है। वह पीड़िता के घर के सामने रहता है। यहां पर वह किराए से रहता है। आरोपी ने पीड़िता को घर पर बुलाकर ज्यादती की थी। यह घटना 01 सितंबर, 2023 को हुई थी। यह पूरा मामला तब निकलकर सामने आया जब नाबालिग को गर्भपात की गोलियां देने के बाद रक्तस्त्राव होने लगा। उसने मां और चाची को पूरी घटना बताई। इस मामले की रिपोर्ट 02 अक्टूबर की रात लगभग पौने बारह बजे दर्ज की गई। इसके लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष मेें ड्यूटी पर मौजूद एसआई प्रियम्बदा सिंह (SI Priyambada Singh) को बुलाया गया। वे बैरागढ़ थाने में तैनात है। पुलिस ने प्रकरण 332/24 कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि शहर केे कई थानों में महिला अधिकारियों की कमी है। इस कारण कंट्रोल रुम मेें महिला अधिकारी को एफआईआर के लिए रिजर्व में रखा जाता है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Badwani Gang Rape : आदिवासी महिला से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!