Bhopal News: छात्रा के साथ ज्यादती

Share

Bhopal News:  शादी करने के लिए आरोपी फोन करके चाचा पर बना रहा था दबाव, तब उजागर हुआ यह पूरा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। कॉलेज की एक छात्रा के साथ ज्यादती हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में बैरसिया इलाके की है। आरोपी पिछले दो महीने से ज्यादती कर रहा था। यह बात तब उजागर हुई जब पीड़िता ने उसको दरकिनार करना शुरु किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के चाचा को फोन करके धमकाया। वह कहने लगा कि शादी वह उसके साथ ही करेगा। ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा।

इस कारण घर में थी अकेली

बैरसिया (Bairasia) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल दो महीना है। वह कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोपी राहुल मीना (Rahul Meena) है। पीड़िता के पिता की 2018 में मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अक्सर उसके घर आता—जाता था। सबसे पहली बार आरोपी ने 30 जुलाई को शारीरिक संबंध बनाए थे। उस दिन पूरा परिवार चाची की डिलीवरी होने के चलते अस्पताल गया हुआ था। आरोपी ने उसको धमकाते हुए उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद उसने दो बार अलग—अलग तारीखों में भी संबंध बनाए। इस बात से तंग पीड़िता ने आरोपी से बातचीत बंद करके उससे दूरी बनाना शुरु कर दी। आरोपी बौखलाया और उसने चाचा को फोन करके धमकाया। उसका कहना था कि वह उसकी भतीजी के साथ शादी करेगा। ऐसा नहीं हुआ तो वह उसको मारने के बाद मर जाएगा। यह बात सुनने के बाद चाचा ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जाना। फिर यह मामला रविवार दोपहर थाने में पहुंचा। अभी आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। मामले की जांच एसआई कोमल वर्मा (SI Komal Verma) कर रही हैं। पुलिस ने प्रकरण 625/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 29 सितंबर की दोपहर दो बजे दर्ज किया गया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या
Don`t copy text!