Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर बलात्कार

Share

Bhopal News:  चार साल से चल रहा था यौन अत्याचार, तब नाबालिग थी इसलिए पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक महिला के साथ ज्यादती की गई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की भी धारा लगाई है। पीड़िता के साथ आरोपी नाबालिग अवस्था से ज्यादती कर रहा था।

इन्होंने दर्ज की है एफआईआर

पिपलानी (Piplani) थाने में तैनात एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र अभी 21 साल है। लेकिन, उसके साथ ज्यादती जुलाई, 2020 से की जा रही थी। तब वह नाबालिग थी इसलिए जांच अधिकारी ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई है। थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी दिव्यांशु कुमार अहिरवार (Divyanshu Kumar Ahirwar) है। वह पटेल नगर (Patel Nagar) में रहता है। वह पीड़िता से पूर्व परिचित हैं। उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार ज्यादती की थी। वह शादी की बात करने पर पीड़िता को धमकाता भी था। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। सुरेखा आरमो की तरफ से इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज नहीं दिया तो दूल्हे ने रिश्ता तोड़ा
Don`t copy text!