Bhopal News: सोशल मीडिया दोस्त ने लूट ली अस्मत

Share

Bhopal News: छह साल पहले हुई थी दोस्ती, पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सोशल मीडिया दोस्त ने एक युवती के साथ ज्यादती की है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपी से पीड़िता की इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था।

महिला थाना पुलिस ने केस डायरी थाने पहुंचाई

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 25 वर्षीय युवती ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह मूलत: सीहोर (Sehore) जिले में रहती है। फिलहाल हबीबगंज थाना क्षेत्र में स्थित बस्ती में रहती है। वह प्राइवेट जॉब भी करती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी अरविंद अहिरवार (Arvind Ahirwar) से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके ही कमरे में शारीरिक संबंध बनाए थे। यह घटना 2020 में हुई थी। उसके बाद से आरोपी उसको नजर अंदाज कर रहा था। शक होने पर उसने पता लगाया तो उसकी शादी की बात पता चली। जिसके बाद वह एफआईआर दर्ज कराने महिला थाने पहुंच गई। ज्यादती की घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई थी इसलिए केस डायरी हबीबगंज थाना पुलिस को दे दी गई। इस मामले की जांच एएसआई नारायण सिंह ठाकुर(ASI Narayan Singh Thakur)  कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 375/24 में कायमी कर ली है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शालीमार होटल के कमरे में मिली लाश
Don`t copy text!