Bhopal News: जबलपुर में जाकर मंदिर शादी का रचाया था नाटक, भोपाल में किराए से रहता था आरोपी

भोपाल। आईटी कंपनी के इंजीनियर पर बलात्कार काव मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती जबलपुर की रहने वाली है। जिसके साथ आरोपी लिव इन में रहता था। उसने जबलपुर के मंदिर में शादी भी की थी। लेकिन, वह आधिकारिक रूप से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इस घटना को लेकर भोपाल (Bhopal News) के बागसेवनिया थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
होटल में बनाए थे संबंध
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में 335/22 धारा 376(2)एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 32 साल है जो कि जबलपुर की रहने वाली है। उसने भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इस दौरान उसकी जॉब आईटी कंपनी में लग गई थी। करीब चार साल पहले जबलपुर में अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) से उसकी मुलाकात हुई थी। दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने फरवरी, 2019 में पीडि़ता के साथ होटल में दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। कुछ दिनों बाद मंदिर में जाकर उसने शादी का नाटक भी किया। इसके बाद दोनों भोपाल आए और बागसेवनिया क्षेत्र में कमरा लेकर लिव-इन में रहकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान आरोपी अंकित तिवारी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ सप्ताह पहले आरोपी भोपाल छोड़कर दूसरे शहर में रहने लगा। युवती को समय कम देने लगा, ऐसे में युवती ने शादी के लिए दबाव डाला।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।