Bhopal News: शादी की बोलकर ज्यादती

Share

Bhopal News: लड़की ने दबाव बनाया तो मकान खाली करके भागा आरोपी, एमबीए करते वक्त हुई थी दोस्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई है। जिसकी एफआईआर एसआई रिचा चौहान ने दर्ज की है। वे निशातपुरा थाने में तैनात है। अशोका गार्डन थाने में महिला अधिकारी भी नहीं है।

दो थानों में महिला अधिकारी नहीं

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 27 वर्षीय युवती ने पुलिस ने थाने में दर्ज कराई है। वह अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता प्रायवेट जॉब करती है। पुलिस ने बताया 2017 में एमबीए करने के बाद वह प्राइवेट जॉब कर रही थी। तभी आरोपी यश जैसवाल (Yash Jaiswal) से उसकी दोस्ती हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर अशोका गार्डन स्थित प्रांजल अस्पताल (Pranjal Hospital) के सामने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद आरोपी शादी करने से मना करने लगा। पीड़िता आरोपी के कमरे पर गई तो वह कमरा छोड़कर ही भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई एसआई विजय भामरे (SI Vijay Bhamre) देख रहे हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने प्रकरण 467/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 14 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दर्ज किया गया था। ऐशबाग और अशोका गार्डन थाने में लंबे समय से महिला अधिकारी नहीं है। इसलिए यहां महिला संबंधित अपराधों को दर्ज करने के लिए जुगाड़ पॉलिसी के तहत भोपाल पुलिस का काम चलाना पड़ रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: हुक्का लाउंज का शौक छात्र को महंगा पड़ा
Don`t copy text!