Bhopal News: तेरह साल की नाबालिग से ज्यादती

Share

Bhopal News: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला थाने पहुंचा, मेडिकल में रेप की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला थाने पहुंचा था। जब पुलिस ने उसके एफआईआर दर्ज कर बयान दर्ज किए तो उसके साथ ज्यादती की भी बात उजागर हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस तक ऐसे पहुंचा मामला

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 13 साल है। वह एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से आते—जाते उसकी पहचान आरोपी अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों के बीच पहले बातचीत होने लगी। फिर मौका पाकर आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बना लिए। यह मामला पुलिस के पास तब पहुंचा जब पीड़िता के परिजनों ने नाबालिग को आरोपी के साथ देख लिया। आरोपी की उम्र लगभग 18 साल है। पुलिस ने इस मामले में 6 सितंबर की रात लगभग पौने बारह बजे छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया था। जब पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज हुए तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के बाद ज्यादती की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी को प्रकरण 587/24 के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई कोमल वर्मा (SI Komal Verma) कर रही हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: स्व सहायता समूह की ग्राहक की बेटी के साथ छेड़छाड़
Don`t copy text!