Bhopal Murder News: दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के दौरान हस्तक्षेप करने के दौरान गई जान, दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

भोपाल। राजधानी में फैक्ट्री के एक कर्मचारी की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई है। यह घटन भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के अशोका गार्डन इलाके की है। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में राजश्री गुटखा फैक्ट्री के एक कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपी दो है जो कि फैक्ट्री में ही काम करते हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री के भीतर कर्मचारियों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष लड़ रहे थे। जिसमें मरने वाला युवक बीच—बचाव करने गया था।
दो गुटों के बीच हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार विवाद सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में 7 दिसंबर रात नौ बजे हुआ था। हमले में राहुल पाल (Rahul Pal) पिता उदय पाल उम्र 21 साल को सीने में चाकू का वार लगा था। वह सुभाष कॉलोनी में ही रहता है। राहुल पाल राजश्री गुटखा (Rajshree Gutkha Factory) बनाने वाली फैक्ट्री में जॉब करता था। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के बंदायू जिले का रहने वाला था। राजश्री गुटखा फैक्ट्री के भीतर विवाद हुआ था। यह विवाद थाने भी पहुंचा था। लेकिन, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव (TI Hemant Shrivastav) उक्त तथ्य की पुष्टि करने के लिए फोन पर उपलब्ध ही नहीं हो सके। इसी विवाद के बाद आरोपी लोकेंद्र सूर्यवंशी (Lokendra Suryavanshi) और भूपेंद्र सूर्यवंशी (Bhupendra Suryavanshi) मारपीट कर रहे थे। ऐसा करते वक्त राहुल पाल उन्हें रोकने चला गया। उसे जख्मी हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। इलाज के दौरान 07—08 जनवरी की दरमियानी रात लगभग सवा बारह बजे राहुल पाल की मौत हो गई। अशोका गार्डन थाना पुलिस मर्ग 02/25 कायम कर लिया है। पुलिस ने मौके पर जिस दूसरे गुट के साथ विवाद हुआ था उनके बयानों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना पुलिस ने प्रकरण 11/25 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।