MP Vidhan Sabha News: गृहमंत्री से विधानसभा में विधायक लाखन सिंह यादव के पूछे गए सवाल पर दिया यह जवाब

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा (MP Vidhan Sabha News) में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से विधायक लाखन सिंह यादव (MLA Lakhan Singh Yadav) ने ग्वालियर—चंबल की जेलों को लेकर सवाल पूछा है। जिसके जवाब में यह पता चला है कि दोनों संभागों की जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हैं। यह तब की अवस्था थी जब कोविड प्रोटोकॉल के तहत भीड़ को नियंत्रित करने का फॉर्मूला अपनाया जा रहा था।
जेलों के यह हैं हालात
जानकारी के अनुसार 14 मार्च को विधायक ने इन दोनों संभागों की जेलों को लेकर यह सवाल विधानसभा में पूछा था। जिसके जवाब में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narrottam Mishra) ने सदन को बताया कि दोनों संभागों में एक केंद्रीय जेल, सात जिला जेल के अलावा 14 सब जेल हैं। जिनकी आवास क्षमता 5396 है। इन्हीं जेलों में 15 फरवरी, 2022 की अवस्था में बंदियों की संख्या 6987 बताई गई। यानि लगभग डेढ़ हजार अधिक बंदी इन जेलों में रहने को मजबूर हैं। विधायक ने बंदियों के डाइट चार्ट की भी जानकारी गृहमंत्री से मांगी थी। इसके अलावा इन दोनों संभागों की जेलों में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर जानकारी चाही गई थी। जिसका जवाब गृहमंत्री ने विधानसभा में दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।